
54वीं राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप के पोस्टर का अनावरण

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
सरायकेला : सरायकेला जिले के समाहरणालय सभागार में शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 54वीं राष्ट्रीय जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप 2025 का पोस्टर अनावरण किया। यह कार्यक्रम दिशा की बैठक से पूर्व आयोजित किया गया। जिसमें खरसावां विधायक दशरथ नागरई, इचागढ़ विधायक सविता महतो, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत और जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह चैम्पियनशिप 16 से 24 दिसम्बर 2025 तक वेब इंटरनेशनल असानचनी (एनएच-33) में आयोजित होगी।
सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की धरती प्रतिभाओं की भूमि ही है और शतरंज जैसे बौद्धिक खेल से राज्य के युवा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने अश्वासन दिया कि इस आयोजन में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को आमंत्रित करने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंन सरायकेला में जनजातीय शतरंज अकादमी की स्थापना के लिए जिला शतरंज संघ को सहयोग देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचित्र अजय कुमार, संरक्षक अरुण पाठक और राजेश झा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
Related posts:

