Advertisements
Spread the love

चांडिल में PLVS का नुक्कड़ नाटक, तंबाकू मुक्त भारत का संदेश

Advertisements

संवाददाता : जगबंधु महतो

चांडिल । झालसा के निर्देश पर अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति चांडिल के पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLVs) ने नारगाडीह गांव में तंबाकू मुक्त भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया और नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। इसमें सिगरेट, बीड़ी, खैनी, गुटखा और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि गांव के हर वर्ग में जागरूकता पैदा हो, अशिक्षित लोग भी नशे के नुकसान को समझें और स्वस्थ जीवन जीकर समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

इस मौके पर नारगाडीह गांव के ग्रामीणों के साथ PLVs मो. रमजान अंसारी, अरुण कुमार महतो, राजकुमार महतो, नेहा कुमारी, वंदना महतो एवं शबनम खातून मौजूद रहे।

You missed