
टीम पीएसएफ के शतकवीर रक्तदाता पहुंचे श्री बाला गणपति विलास, माथा टेक लिया आशीर्वाद

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । श्री गणपति बप्पा पूजा महोत्सव के आठवें दिन प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ) के शतकवीर रक्तदाताओं ने कदमा स्थित श्री बाला गणपति विलास पहुंचकर बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कुमारेस हाजरा, मनोरंजन गौड़, अजित कुमार भगत, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई, अवधेश कुमार वर्मा और अनिल प्रसाद सहित कई रक्तदाता मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि आगे भी मानव जीवनदायी बनकर समाज की सेवा करेंगे। कमिटी के अध्यक्ष वाई.के. शर्मा, महासचिव पी. कृषा राव, संयुक्त सचिव एस. कार्तिक राव, वरीय सलाहकार बी. आनन्द राव एवं सदस्य बी. शेशा गिरी व दुर्योधना दास ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने कमिटी के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “श्री गणपति बप्पा के आशीर्वाद और आप सबकी प्रेरणा से ही जमशेदपुर रक्तदान के क्षेत्र में आज यह मुकाम हासिल हुआ है।” उन्होंने आश्वस्त किया कि टीम पीएसएफ सदैव श्री बाला गणपति विलास कमिटी के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।इस दौरान अरिजीत सरकार ने कमिटी के वरीय पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
Related posts:

