Advertisements
Spread the love

रुपाडीह में डायरिया पीड़ितों से मिलीं विधायक सविता महतो, दिए बेहतर इलाज और सावधानी बरतने के निर्देश

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : कल्याण पात्रो

चाण्ड़िल : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत टेंगाडीह पंचायत के रुपाडीह गांव में पिछले दिनों फैले डायरिया की जानकारी मिलते ही ईचागढ़ की विधायक सविता महतो सक्रिय हो गईं। झामुमो कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने 3 सितम्बर को विधायक को बताया था कि एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हैं।
सूचना मिलते ही विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा प्रभारी और अंचल अधिकारी से बात की तथा तत्काल गांव में चिकित्सा शिविर लगाने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का इलाज शुरू किया।
रविवार को विधायक स्वयं रुपाडीह गांव पहुंचीं और पूरे गांव का भ्रमण कर डायरिया पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें सावधानी बरतने की अपील की। इसके बाद वह नीमडीह स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचीं, जहां इलाजरत मरीजों से मिलकर चिकित्सकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विधायक ने ग्रामीणों से भोजन को अच्छी तरह पकाकर खाने और पानी को उबालकर पीने की सलाह दी। साथ ही अधिकारियों से फोन पर बात कर गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने, खराब पड़े चापाकल की मरम्मत कराने और सोलर पानी टंकी को चालू कराने का निर्देश दिया।
इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, सरत मंडल, उदय महतो, अनिल मांझी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

You missed