Spread the love

हाँमसदा में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक सविता महतो ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Advertisements
Advertisements

संवाददाता :  कल्याण पात्रो

चांडिल । प्रखंड क्षेत्र के हाँमसदा गांव में रविवार को वीर सिद्धू कानू क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

प्रतियोगिता की शुरुआत में विधायक सविता महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ मैदान में उतरने की प्रेरणा दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि खिलाड़ी मन लगाकर अभ्यास करें तो निश्चित ही बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी, ग्रामीण और खेल आयोजक शामिल हुए। इस दौरान झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, क्लब समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया। आयोजन ने खेल प्रेमियों में उत्साह का संचार किया और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया।

You missed