Spread the love

पोटका शरमंदा गांव में सूंढी समाज उत्थान समिति ने 60 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

Advertisements
Advertisements

संवाददाता अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । पोटका प्रखंड अंतर्गत शरमंदा गांव में सूंढी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर कि एक साधारण सभा में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के 60 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सभा की शुरुआत समाज के बयोवृद्ध गण्यमान्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया। समिति के अध्यक्ष सोमेन मंडल द्वारा अतिथियों एवं विद्यार्थियों के स्वागत में व समिति द्वारा समाज के उत्थान में की जा रही पहल पर अपना विचार रखा गया।
जीसके पश्चात भूतपूर्व समाजसेवियों एवं उपदेष्टा समिति के सदस्यों को समाज के जनप्रतिनिधियों के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मैट्रिक जेक में प्रथम एवं द्वितीय टॉपर पिकू मंडल,हितेश मंडल, शारदा मंडल,आभा मंडल व केंद्रीय बोर्ड शुभदिप मंडल, अरिजीत मंडल, प्रिती मंडल, तियास मंडल तथा इंटरमीडिएट कला, विज्ञान व वाणिज्य विभाग के पिकू मंडल ,कुणाल कांति मंडल, हीरक मंडल , शिवली मंडल , रितु मंडल को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रथम आए सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को अध्यक्ष सोमेन मंडल ने चांदी का कलम देकर सम्मानित किया। अन्य मैट्रिक में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले 31, एवं इंटरमीडिएट में न्यूनतम 60% अंक अर्जित करने वाले 29 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सलाहकार आशुतोष मंडल , सनत कुमार मंडल, लखन चंद्र मंडल, आशीष कुमार मंडल,अध्यक्ष सौमेन मंडल, उपाध्यक्ष दिलीप मंडल, सचिव उज्जवल कुमार मंडल, सहसचिव असित कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष सुबोध मंडल, शिक्षक स्वपन कुमार मंडल, पायल मंडल, अमृता मंडल, कृष्ण पद मंडल, आदि के साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You missed