Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: धादिका आंगनबाड़ी केंद्र में बिना बिजली कनेक्शन के ही आया 3180 रुपए का बिजली बिल

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत स्थित धादिका आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली विभाग की लापरवाही प्रकाश में आया है. इस दौरान पाया गया कि धादिका आंगनबाड़ी केंद्र में बिना बिजली कनेक्शन के ही 3180 रुपए का बिजली बिल आया है. ज्ञात हो कि धादिका आंगनबाड़ी केंद्र में बीते 7 माह पूर्व 31 अक्टूबर 2024 को बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था. साथ ही विभाग को मीटर भी खरीदकर जमा कर दिया गया था. लेकिन अभी तक आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली का कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है. आंगनबाड़ी केंद्र में बिना बिजली कनेक्शन के बावजूद बिजली विभाग की ओर से 3180 रुपए का बिल भेजा गया है. लेकिन मजे की बात यह है कि आंगनबाड़ी केंद्र में ना तो मीटर लगाया गया है और ना ही बिजली का उपयोग हो रहा है. इसके बावजूद बिजली का बिल आना कहीं ना कहीं बिजली विभाग से लापरवाही के कारण ही हुई है. सेविका कापुरा किस्कू ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया दासों हेंब्रम को दी. मुखिया ने इसकी जांच कर सही बताते हुए बिजली विभाग को उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया.

Advertisements

You missed