Spread the love

चाकुलिया: कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब में नगर पंचायत प्रशासन ने मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत शुरू किया जलकुंभी सफाई

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब में जलकुंभी भर जाने का समाचार विगत दिनों वनांचल में प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत प्रशासक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तालाब से जलकुंभी की सफाई शुरू कर दिया है. नगर प्रशासक मोटाय बानरा के निर्देश पर मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत मंगलवार से तालाब की सफाई का काम शुरू किया गया. तालाब के किनारों और घाटों के पास सभी जलकुंभी को हटाया जा रहा है. इस सफाई अभियान से ग्रामीणों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है. ज्ञात हो कि नगर पंचायत द्वारा पक्का घाट तालाब के सौंदर्गीकरण पर विगत तीन साल पूर्व लगभग 60 लाख रुपये खर्च किए गए थे. हालांकि इन दिनों यह तालाब पूरी तरह से जलकुंभी से भर गया है. इससे स्थानीय निवासियों को नहाने और दैनिक कार्यों में काफी असुविधा हो रही थी. इसे देखते हुए तालाब की सफाई शुरू कर दी गई है.

Advertisements
Advertisements

You missed

जमशेदपुर : शैक्षणिक सुधार को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति को मांग पत्र सौंपा गया ।