Advertisements
Spread the love

शिक्षकों की कमी एवं बुनियादी सुविधाओं को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । विधायक संजीव सरदार के निर्देशानुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पोटका प्रखंड कमेटी ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों की कमी तथा विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे से मुलाकात कर एक लिखित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का विवरण देते हुए कहा गया कि कई मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का अभाव भी शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।

जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे ने प्रखंड कमेटी को आश्वासन दिया कि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, उन्हें चिन्हित कर प्रथम चरण में आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ ही विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं में सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भकत, संगठन सचिव रामेश सोरेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। प्रखंड कमेटी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधार के लिए संगठन लगातार प्रशासन के साथ संवाद करता रहेगा।

You missed