Advertisements
Spread the love

पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया महिला स्वावलंबन कार्यक्रम और सामुदायिक भवन का उद्घाटन

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड क्षेत्र में विकास और स्वावलंबन की नई तस्वीर उभर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत की।

पहले, वे कालिकापुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा आयोजित वार्षिक आमसभा सह स्वावलंबी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा –
“यह समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। यहां उन्हें व्यवसाय शुरू करने, बचत करने और परिवार की आय बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और समाज में उनकी भागीदारी और बढ़ेगी। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है।”

इसके बाद विधायक संजीव सरदार ने कालिकापुर पंचायत में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया, जो जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) से स्वीकृत है। उन्होंने कहा –
“हमारी प्राथमिकता है कि गांव-गांव तक विकास पहुंचे। सामुदायिक भवन ग्रामीणों की साझा धरोहर है और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा। इससे पंचायत में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई सुविधा मिलेगी।”

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, मुखिया सरस्वती मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, भगात बास्के, रजनी षांडगी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।