Spread the love

चिलगु में दुर्गा पूजा महोत्सव, धार्मिक गीत-संगीत से गूंजा वातावरण – भाजपा नेता पप्पू वर्मा ने किया उद्घाटन

Advertisements
Advertisements

चांडिल से संवाददाता कल्याण पात्रा का रिपोर्ट

चांडिल :  प्रखंड के चिलगु में महाष्टमी के अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की शाम सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से आयोजित धार्मिक एवं एवरग्रीन गीत-संगीत कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। माता रानी के भजनों और संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

महोत्सव का शुभारंभ भाजपा नेता रूपेश वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता रानी की आराधना से जीवन में ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। उन्होंने कहा कि पूजा के दिनों में होने वाले ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।

भक्त देर रात तक भजन-कीर्तन और गीत-संगीत का आनंद लेते रहे। आयोजन समिति ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में संस्कृति और धर्म के प्रति लगाव जागृत करने में सहायक साबित होते हैं।

इस मौके पर उपस्थित, सीएम हेमंत सोरेन की फुआ सुखी टुडू, ग्रामप्रधान कामदेव दास, दाराय बुरु, जेएलकेएम नेता तरुण महतो, पूर्व पंचायत समिति सदस्य शिवचरण राजवार, मधुसूदन गोप, फणीभूषण गोप, विश्वजीत लायक, विवेक गोप, नेपाल गोप समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।

You missed