Advertisements
Spread the love

पटना : “मुकेश साहनी ने ठोंकी महागठबंधन में उपमुख्यमंत्री की दावेदारी”

संजय कुमार विनित…✍️

Advertisements

महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर आपसी सहमति भले ही नहीं बन पाई है, पर मुकेश साहनी महागठबंधन में स्वयं के लिए उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा चाहते हैं। बताया जा रहा है कि जहाँ अबतक भीआईपी – राजद, राजद – काग्रेस, और वामदलों के बीच सीट शेयरिंग पर अबतक बात नहीं बन पाई है, पर महागठबंधन में सीटिंग विधायकों के लिए एक संदेश सकून भरी है कि उन्हें अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही महागठबंधन की जीत तय मानते हुए विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी ने स्वयं के लिए उपमुख्यमंत्री पद का दावेदारी ठोंक दी है, और जबकि बिहार की राजनीतिक धुरी दोनों प्रमुख गठबंधनों में अबतक सीट शेयरिंग की स्थिति सामने नहीं आ पाई है। वहीं महागठबंधन में अबतक सीट बटवारा फाइनल नहीं होने पर मुकेश साहनी ने कहा महागठबंधन में किसी तरह की तकरार नहीं है। हम सभी सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

दरअसल, साहनी के सामने कई बड़ी चुनौतियां भी हैं। उनकी पार्टी का वोट बैंक मुख्य रूप से निषाद और अति पिछड़े समुदायों तक सीमित है और पिछले चुनावों में उनकी व्यक्तिगत हार ने उनकी साख पर सवाल उठाए हैं।इसके अलावा महागठबंधन में सीटों का बंटवारा एक बड़ी समस्या हो सकता है, क्योंकि आरजेडी और कांग्रेस जैसे बड़े दल अपनी हिस्सेदारी छोड़ने को तैयार नहीं हों रहें हैं। ऐसे में सूत्र के अनुसार 20 सीट के आसपास उनकी पार्टी भीआईपी को मिलने की संभावना है‌। 

मुकेश सहनी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2018 में वीआईपी पार्टी की स्थापना के साथ की थी। उनका उद्देश्य निषाद और मल्लाह समुदाय के हितों को आगे बढ़ाना था, जो बिहार में करीब 3 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। 2020 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने एनडीए के साथ गठबंधन किया और चार सीटें जीतीं, हालांकि सहनी खुद सिमरी बख्तियारपुर से हार गए थे। हारने के बाद भी वे नीतीश कुमार सरकार में मंत्री बने, लेकिन 2022 में भाजपा के दबाव में उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया। इसके बाद से घटना के बाद सहनी ने महागठबंधन का दामन थामा और 2024 के लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ मिलकर प्रचार किया और तबसे महागठबंधन के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं। 

साहनी ने चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि यह विधानसभा चुनाव बिहार के बदलाव का और उसके बेहतर भविष्य का चुनाव है, वहीं मुकेश सहनी ने महागठबंधन की सरकार बनने पर डिप्टी सीएम की कुर्सी पर दावा भी ठोक दिया है, उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन की सरकार तय है। सरकार बनी तो तेजस्वी मुख्यमंत्री और मैं उपमुख्यमंत्री बनूंगा। अब देखना होगा कि भीआईपी को कितने सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति मिल पाती है, और कितने सीट पर विजय हासिल कर उपमुख्यमंत्री की दावेदारी बरकरार रख पाते हैं।