
आदिवासी बचाओ जन आक्रोश महारैली में पोटका से भारी जनसैलाब पहुंचेगा जमशेदपुर

रिपोर्ट – अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । पोटका प्रखंड क्षेत्र के हाता में बुधवार को आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम प्रधान भीमसेन सरदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पोटका प्रखंड के आदिवासी भूमिज एवं अन्य आदिवासी समाज के हजारों लोग 9 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) को जमशेदपुर में आयोजित “आदिवासी बचाओ जन आक्रोश रैली” में भाग लेंगे। मोर्चा के महीन सरदार ने कहा कि “कुड़मियों को आदिवासी का दर्जा देने की मांग पूरी तरह असंवैधानिक है। कुड़मी समुदाय कभी भी आदिवासी नहीं रहे हैं। इतिहास गवाह है कि जब भी आदिवासी समाज के अस्तित्व, जंगल-जमीन और अधिकारों पर खतरा आया, तो हमारे वीरों ने तीर की नोक पर दुश्मनों को जवाब दिया है।” उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए एकजुट है और 9 अक्टूबर को जमशेदपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि पोटका हाता चौक से गुरुवार सुबह 9:30 बजे रैली जमशेदपुर के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर आदिवासी समाज के लोगों से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में धिरेन सरदार, बलदेव सरदार, नंदलाल सरदार, श्रीकांत सरदार, जयपाल मुंडा, मानिक सरदार, सुभाष सरदार, गोपेश सरदार, सुधीर सरदार, श्यामल सरदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

