Spread the love

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध बालू भंडारण पर जिला खनन पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई

Advertisements
Advertisements

रामगढ़ अंचल के पूर्णिया ग्राम में खान निरीक्षक एवं पुलिस की संयुक्त छापेमारी; 10 हजार सीएफटी अवैध भंडारित बालू जब्त

अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज! थाना प्रभारी को संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए अविलंब कार्रवाई का निर्देश

दुमका ब्यूरो मौसम गुप्ता का रिपोर्ट

दुमका  । उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर अवैध बालू भंडारण पर जिला खनन पदाधिकारी ने आज मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ अंचल के पूर्णिया ग्राम में लगभग 10 हजार सीएफटी बालू को जप्त किया है। साथ ही अवैध बालू भंडारण करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई एवं संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए थाना प्रभारी को अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

मामले में डीएमओ आनंद कुमार ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि रामगढ़ अंचल अंतर्गत बालू का खनन कर भंडारण किया जा रहा है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खान निरीक्षक मंजीत कुमार दुबे एवं पुलिस बल के द्वारा आज मंगलवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी में रामगढ़ अंचल अंतर्गत ग्राम पूर्णिया में अवैध तरीके से रखा गया लगभग 10 हजार सीएफटी बालू पाया गया, खान निरीक्षक के द्वारा जांच की गई तो पाया गया कि भंडारित बालू को लेकर विभाग द्वारा कोई भी लाइसेंस नहीं निर्गत है। इसके बाद अविलंब बालू को जब्त कर लिया गया एवं बालू का अवैध भंडारण करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हंसडीहा थाने में प्राथमिक की दर्ज करवाई गयी।

बालू का भंडारण कानूनी अपराध -आनंद कुमार, जिला खनन पदाधिकारी, दुमका

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि अवैध तरीके से बालू का भंडारण कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण नहीं होने दिया जाएगा।  ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ नियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You missed