Spread the love

घाटशिला : विधानसभा उपचुनाव के लिए JLKM मे खड़े हुए दो दावेदार…

रिपोर्ट : दीपक नाग 

Advertisements
Advertisements

वैसे तो घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और झामुमो चुनावी कुरुक्षेत्र में आमने सामने हैं। इधर झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा भी विगत 2024 में घाटशिला विधानसभा चुनाव में हिस्सेदारी लिए थे।

प्राप्त खबरों के अनुसार, आज संध्या जोड़सा गालुडिह में जेएलकेएम के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। लगभग चार घंटे तक चुनाव में प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति पर आलोचना हुई। 

पार्टी सुत्र से मिली जानकारी के अनुसार, घाटशिला विधानसभा उपचुनाव मे पार्टी प्रत्याशी के लिए जिला अध्यक्ष किशोरी हांसदा और पिछले बार पार्टी टिकट से चुनाव लड़ने वाले रामदास मुर्मू ने इच्छा जाहिर किया ।

जानकारी के मुताबिक आगामी 18 अक्टूबर को पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद ही प्रत्याशी का नाम घोषणा की जाएगी।

You missed