Advertisements
Spread the love

अनगड़ा प्रखंड के बीसा पंचायत में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

अनगड़ा (रांची) : अनगड़ा प्रखंड के बीसा पंचायत अंतर्गत सिमरा टोली में 25 केवीए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। यह ट्रांसफार्मर खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक के अनुशंसा पर स्वीकृत हुआ था। उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन बीसा कांग्रेस कमिटी की ओर से किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के अजय करमाली, पंचायत अध्यक्ष अशोक बेदिया, पूर्व अध्यक्ष जीवधन बेदिया, बिपता बेदिया, फागूराम बेदिया, सुनीता देवी, पुसुवा लोहरा, छत्रपति, देव नारायण, रमेश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

You missed