Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में 25वां वार्षिक विज्ञान व कला प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा स्थित रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में रविवार को 25वां वार्षिक विज्ञान व कला प्रदर्शनी का आवेदन किया गया. इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एनएमएल जमशेदपुर के सीनियर साइंटिस्ट सत्यजीत मुखर्जी के द्वारा किया गया. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन कमेटी के सचिव मलय कुमार खान, पंपा खान, दुर्गा दत्त लोधा, प्रिंसिपल शांतनु दत्ता उपस्थित थे.

Advertisements

इस प्रदर्शनी में विद्यालय की ओर से हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर विज्ञान, फिजिकल एजुकेशन, इतिहास एवं भूगोल, जूनियर स्माइल, आर्ट एंड क्राफ्ट के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रदर्शनी में भाग लिया. वहीं मुख्य अतिथि का विद्यालय के प्रिंसिपल शांतनु दत्ता के द्वारा स्वागत किया गया. इस प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्रों द्वारा 250 से भी अधिक ज्ञानवर्धक एवं विज्ञान से जुड़े मॉडलों का प्रदर्शन किया गया.

मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों के द्वारा सभी विभागों में भ्रमण कर सभी मॉडलों का अवलोकन किया और छात्रों को प्रोत्साहित किया किया. मुख्य अतिथि सत्यजीत मुखर्जी ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्रों की प्रतिभा की सहारना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों में बौद्धिक एवं मानसिक दक्षता का विकास होता है. इससे उनके प्रतिभा में निखार और आत्म बल बढ़ता है.

प्रदर्शनी में छात्रों का मार्गदर्शन करने में शिक्षकों में राजा राम भगत, मिली गिरी, पीयूष राजन महतो, ग्लोरिया जेना, नदीम बेसरा, शालिनी मिश्रा, वकील अहमद, सलीना परवीन, असित दे, पवित्र मंडल, प्रदीप सरदार, सरोजा गांगुली, शीला महतो, अर्पिता बनर्जी, देवाशीष मंडल, सुमन दे, दुआ आरिज, बिपाशा महतो, सुमन पैड़ा, जेनिफर लौडेन आदि मुख्य थे.

You missed