चाकुलिया: झामुमो प्रखंड समिति ने वीर शहीद निर्मल महतो जंयती मनाने को लेकर किया बैठक
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित डाकबांग्ला परिसर में झामुमो प्रखंड समिति का एक बैठक शिवचरण हांसदा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस दौरान सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं प्रचार प्रसार कर जनता लाभान्वित करने एवं वीर शहीद निर्मल महतो के जंयती मनाने को लेकर चर्चा किया गया. साथ ही संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श किया गया. बैठक में प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आने वाले साल 2026 से हर पंचायत में दौरा किया जायेगा.
Advertisements

Advertisements


इस मौके पर प्रखंड घनश्याम महतो, राजा बारिक, मुखिया फुलमनी मांण्डी, अमर हांसदा, निर्मल महतो, राहुल महतो, सहदेव गोप, संजीत सिंह, अजीत गोप, जितेन हांसदा, जितेन हेम्ब्रम, पवन गिरी, उज्जवल महतो, पिंटू प्रमाणिक, बबलु हेम्ब्रम, सनत घोष, सुखेन किस्कू आदि उपस्थित थे।.

