चाकुलिया: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ युवा शक्ति ने किया बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ चाकुलिया युवा शक्ति ने मंगलवार को पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक में बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया. इस दौरान युवाओं में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ आक्रोश देखा गया. इस दौरान चाकुलिया युवा शक्ति के सदस्यों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बांग्लादेश सरकार से मांग किया कि वह हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए और दोषियों को सजा दे.


इस संबंध में सुरेश सिंह ने कहा बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति को पोल में बांधकर जिंदा जलाने की घटना शर्मनाक है. बांग्लादेश सरकार इस घटना की निंदा एक दिन बाद कर अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने की कम कर रही है. बांग्लादेश सरकार को अबिलंब दोषियों को सजा देनी चाहिए. हम इस घटना की निंदा करते हैं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले की घटनाएं चिंताजनक हैं.
इस मौके पर संजय दास, कौशिक कर, बलराम दास, अपू दास, तपन राय, विश्वजीत दास, विप्लव दास, गणेश दास, बंटी बेहरा, हैप्पी बेहरा, अनिमेष राणा, भोलाई दास, एमडी फहीम, मुन्ना भारती, घनश्याम कुमार आदि उपस्थित थे.
Related posts:

