Advertisements
Spread the love

 

साहिबगंज

Advertisements

रण बिजय गुप्ता

संथाल ब्यूरो

राँची जंप रोप संघ के कार्यकारणी चुनाव में विश्व विधालय स्तर, जिला व राज्य स्तर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य व जंप रोप को साहिबगंज ,पाकुड़ ओर दुमका में स्थापित कर खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने को लेकर डॉ रणजीत कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष विधान सभा सह केबिनेट मंत्री विधायक रांची सी पी सिंह ने अंग वस्त्र व पुष्पमाला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया ।
रांची जिला जंप रोप एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुई।जिसमे अध्यक्ष विमल कुमार,सचिव संतोष प्रसाद, एवं कोषाध्यक्ष प्रियंका कुमारी व अमीत मिंज उपस्थित थे।
झारखंड जंप रोप एसोसिएशन के निर्देशानुसार रांची जिला जंप रोप एसोसिएशन का वार्षिक आम-सभा का बैठक एवं 2021 से 2025 तक के लिए नई जिला कार्यकारिणी समिति का चुनाव माननीय विधायक सी0 पी0 सिंह की अध्यक्षता में स्थान श्री विष्णु इनोवा टावर, सेकंड फ्लोर, हरमू रोड, गाड़ीखाना चौक रांची के सभागार में सफलतापूर्वक हुआ।
जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया।

You missed