Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: 21वां गूंज महोत्सव सह नेताजी सुभाष मेला 23 जनवरी से, 9 दिवसीय महोत्सव को लेकर हुआ कमेटी का गठन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया डाकबंगला परिसर में रविवार की शाम 21वां गूंज महोत्सव सह नेताजी सुभाष मेला के आयोजन को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक मनींद्र नाथ बिस्वास की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान गूंज महोत्सव सह नेताजी सुभाष मेला को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. 9 दिवसीय गूंज महोत्सव 23 से 31 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर निर्णय लिया गया. बैठक में मेला संचालन समिति का गठन किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से मुख्य संरक्षक विधायक समीर मोहंती, संरक्षक धनंजय करुणामय, अध्यक्ष गौतम शर्मा, उपाध्यक्ष तापस दास, राहुल महतो और मनोज महतो, सचिव बिक्रम बारीक, यह सचिव राजेश सिंह, सहदेव गोप और बुबाई दास, कोषाध्यक्ष बबलु हेंब्रम, सह कोषाध्यक्ष कृति सुन्दर महतो, मिडिया प्रभारी नील दास को चुन लिया गया.

Advertisements

वहीं सलाहकार समिति में साहेब राम मांडी, गोपन परिहारी, शिवचरण हांसदा, दिलीप दास, बलराम महता, राजा बारीक, श्रीनाथ मुर्मू, मोहम्मद गुलाब, असगर खान, पुलक रंजन महापात्र, मनींद्रनाथ पालित, रबीन्द्रनाथ बिस्वास, चित्तरंजन घोष, कृष्णा पाल, शक्ति पद दास, समीर दास शामिल है.

कार्यकारिणी समिति में गौतम दास, शिव शंकर पोलाई, सुनील बेरा, सुजित दास, प्रणव बेरा, मोहन माईती, अरिंदम दे, गणेश दत्त, देवाशीष दास (डीडी), राम बास्के, गौतम दास, संजय घोष, मिथुन कर, रामजित बास्के, बुलबुल मंडल, राजु कर्म‌कार, सरोज जेना, सुनील सिंह, प्रणव पाईकिरा, विश्वजित भोल, मृणाल कर, विनय दास, बापी पोलाई, मुनेश्वर पोलाई, जयदेव दास, शुभम दास, कौशिक मोहन्ती, अमर हाँसदा, संजीव मांडी, प्रसेनजित नायेक, निर्मल महतो, विशाल बारीक, रबीन्द्रनाथ सिंह, मलय दास, पिंटू प्रमाणिक, उज्वल महतो शामिल है.