
लोवाडीह में आंदोलनकारी स्वर्गीय पुरुषोत्तम सरदार की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर (पोटका) । पोटका प्रखंड अंतर्गत लोवाडीह गांव में झारखंड आंदोलनकारी से जुड़े लोगों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में, झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय पुरुषोत्तम सरदार की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार 5.1.2026 को उनको याद करते हुए, श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान उपस्थित सभी के द्वारा उनके फोटो पर पुष्प देकर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। पुण्यतिथि में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय पुरुषोत्तम सरदार झारखंड आंदोलन के इस क्षेत्र का एक अग्रणी योध्या एवं प्रखर नेता थे । उन्होंने हमेशा जनहित में आगे बढ़ कर काम करते थे। उन्होंने जनताओ का हितों के लिए मुद्दे को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहते थे। पुण्यतिथि के मौके पर हिमांशु सरदार ,सुनाराम सरदार, बुधुराम सरदार ,जयपाल सरदार, क्रांति उरांव कृष्ण और उरांव, प्यारी सरदार, सनातन सरदार, कौशल्या सरदार, के साथ गणमान्य लोक उपस्थित रहे।
Related posts:

