Advertisements
Spread the love

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका के बच्चियों साथ नशा के खिलाफ प्रभात फेरी निकाली गई

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर /पोटका । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका के बच्चियों के साथ डालसा द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के तहत के जी बी भी पोटका से प्रखंड कार्यालय पोटका होते हुए पोटका गांव तक नशा मुक्ति का बैनर ले कर प्रभात फेरी निकाली गई इस अभियान में बच्चियों के द्वारा “नशा छोड़ो जीवन जोड़ो “नशा को ना जीवन को हां” “जन जन का एक ही नारा नशा मुक्त हो देश हमारा” आदि नारे भी लगाए गए और लोगों को नशीले पदार्थों का सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। इस अभियान में कस्तूरबा के लीगल लिट्रेसी क्लब की बच्चियां भी शामिल हुए।मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका वार्डन रूमा हालदार,सुचित्रा कुमारी,प्रमिला कुमारी,कमला जी,काजल जी एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,मकरो कर्मकार आदि उपस्थित रहे।

You missed