
चाकुलिया: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महाधरना में सांसद विद्युत वरन महतो ने कहा नगर पंचायत भ्रष्टाचार के कुंड में डूबा हुआ है
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के समीप बुधवार को राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराने में विलंब के खिलाफ एवं चुनाव तिथियां को तुरंत घोषित करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने और मतदान में ईवीएम का प्रयोग करने की मांग को लेकर भाजपा का एक दिवसीय महाधरना का आयोजक किया गया. इस महाधारना में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरन महतो शामिल हुए. इस दौरान बैठक में दो वर्ष से लंबित नगर निकाय चुनाव को दलीय आधार पर ईवीएम के द्वारा अविलंब कराने का मांग किया. साथ ही भाजपाइयों ने नगर प्रशासक मोटाय बानरा को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में लिखित तौर पर कहा गया कि निकाय चुनाव नहीं होने से केंद्र से प्राप्त होने वाले करोड़ों रुपए के अनुदान से राज्य को वंचित होना पड़ रहा है. राज्य सरकार की मंशा निकाय चुनाव को लेकर सही नहीं है. यह सरकार निकाय चुनाव में अपनी संभावित हार को देखते हुए इसे दलीय आधार पर और ईवीएम से नहीं कराना चाहती है. न्यायालय के दबाव में ट्रिपल टेस्ट को जैसे तैसे पूरा करने के बाद भी राज्य सरकार निकाय चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंटने की योजना बना रही है.


इस महाधरना को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरन महतो ने कहा कि नगर पंचायत चाकुलिया भ्रष्टाचार के कुंड में डूबा हुआ है. भ्रष्टाचार और बिचौलिया का जमावड़ा है. नगर पंचायत चुनाव नहीं होने के कारण केंद्र सरकार से आ रही फंड नहीं मिल पा रहा है जिससे ग्रामीणों का विकास रुका हुआ है. भगवान बिरसा मुंडा को भी राज्य सरकार ने नहीं छोड़ा. बिरसा चौक में स्थित भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति में भी भ्रष्टाचार किया गया. सांसद ने कहा कि अंधेर नगरी चौपट राजा का स्थिति बना हुआ है.

इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, प्रखंड अध्यक्ष पार्थों महतो, जिलामंत्री सतदल महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, सुनाराम हांसदा, मुखिया मोहन सोरेन, साधन मल्लिक, दिनेश सिंह, मनोरंजन महतो, संजय दास, जतिन बेरा, चंदन महतो, चंदमोहन मांडी, दीपेश पोलाई, संदीप चंद, मुन्ना भारती, रोहित पति, मुरली दास, जयदेव दास आदि उपस्थित थे.

