Advertisements
Spread the love

“पंचायत सचिवालय बना जनसेवा का केंद्र  कंबल वितरण एवं विकास कार्य”

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

नामकुम(राँची) ।  टाटी पूर्वी पंचायत सचिवालय परिसर में जनकल्याणकारी कार्यक्रम के तहत कंबल वितरण एवं नाली उद्घाटन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत के मुखिया कृष्णा पहान ने किया। इस अवसर पर पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया, वहीं पंचायत में निर्मित नाली का विधिवत उद्घाटन भी किया गया।कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार, उप मुखिया जय कच्छप, पूर्व उप प्रमुख माधुरी देवी, वार्ड सदस्यगण, पंचायत सचिव सहजू महतो, समाजसेवी सुनील जोय, मंजय महतो, संजय रजक, जलसहिया बीना देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मुखिया कृष्णा पहान ने अपने संबोधन में कहा कि “पंचायत का दायित्व केवल योजनाओं को लागू करना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुँचाना है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल देना हो या स्वच्छता व जलनिकासी के लिए नाली निर्माण—पंचायत हर स्तर पर जनहित के लिए प्रतिबद्ध है।”
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार जनोपयोगी योजनाएं निरंतर चलाई जाएंगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।