
चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने माला पहनाकर दो विपक्षी नेताओं को झामुमो में किया शामिल
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया विधायक कार्यालय में शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पूर्वांचल के ब्राह्मणकुंडी पंचायत के भाजपा नेता प्रशांत कुमार बधू एवं रवि शंकर बारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती ने दोनों नेताओं को माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. मौके पर दोनों नेताओं ने झामुमो की नीतियों एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर भरोसा जताया और संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि झामुमो लगातार जनहित में कार्य कर रही है और नए साथियों के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. इस मौके प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, साहेबराम मांडी, हिमांशु सोम, दुर्गा मन्ना, अमित दाड़िया, अमर हांसदा, मोहन माइती, बापी नंदी, मिथुन कर, बापी राय, अशोक पहाड़ी आदि उपस्थित थे.


