Spread the love

आदित्यपुर में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले–कोल्हान के लिए ऐतिहासिक दिन

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

आदित्यपुर । सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। राष्ट्रगान और पारंपरिक वंदना के बीच मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में उच्च स्तरीय मेडिकल कॉलेज का सपना साकार हुआ है। यह संस्थान न सिर्फ चिकित्सा शिक्षा देगा, बल्कि समाज सेवा के लिए योग्य डॉक्टर तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में झारखंड में 10 मेडिकल कॉलेज हैं और सरकार का लक्ष्य अगले चार वर्षों में इसे बढ़ाकर 20 करने का है।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया के मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें बाहर न जाना पड़े।
कॉलेज के चेयरमैन एम.एन. सिंह ने बताया कि यह मेडिकल कॉलेज 100 एमबीबीएस सीटों के साथ शुरू हुआ है और यहां अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में सांसद जोबा मांझी सहित कई विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।