Advertisements
Spread the love

दुमका में दो महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पण

Advertisements

दुमका ब्यूरो : मौसम गुप्ता 

दुमका।संदीप कुमार जय बमबम के नेतृत्व में देश की दो महान विभूतियों—सादगी के प्रतीक भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि तथा झारखंड आंदोलन की आवाज, दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मजयंती के अवसर पर सरदार पटेल चौक, दुमका में श्रद्धासुमन अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम सिविल सोसायटी दुमका, पटेल सेवा संघ एवं शहीद सरदार भागवत राउत विचार मंच, दुमका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।
इस अवसर पर सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम केशरी, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा सहित तीनों संगठनों के सचिव संदीप कुमार जय बमबम, भवानी शंकर प्रसाद, गजेन्द्र कुमार, आर.एन. मिश्रा, रवि कुमार गोलू, रोहित कुमार, लक्ष्मण यादव समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी का सादा जीवन और उच्च विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा हैं, वहीं शिबू सोरेन जी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज बनकर झारखंड आंदोलन को दिशा दी।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।