Spread the love

नीमडीह में पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, बिना नंबर व मॉडिफाइड साइलेंसर लगी दो बाइक जब्त

Advertisements
Advertisements

चांडिल संवाददाता की रिपोर्ट

चांडिल । सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई, जहां दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें पकड़ी गईं। दोनों मोटरसाइकिलों में नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हुए पाए गए, जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है और संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान वाहन कागजात, हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का भी सख्ती से पालन कराया गया।
इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, बिना नंबर प्लेट व मॉडिफाइड साइलेंसर जैसे अवैध उपकरणों का उपयोग न करने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You missed