Advertisements
Spread the love

सड़क किनारे बेसुध मिली वृद्ध महिला को डालसा ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती

Advertisements

 

 

 

Arjun Kumar Pramanik….✍️

राँची । जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की तत्परता से सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़ी एक वृद्ध असहाय महिला को सदर अस्पताल, रांची में भर्ती कराया गया है । सूचना मिलने पर डालसा सचिव राकेश रौशन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पाया गया कि वृद्ध महिला बेहद कमजोर स्थिति में थी और खड़े होने में भी असमर्थ थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार वृद्ध महिला फिलहाल अपना नाम और पता बताने की स्थिति में नहीं है। जब तक उनके परिजनों या घर का पता नहीं चल पाता, तब तक उपचार के बाद उन्हें वृद्धा आश्रम में आवासित किया जाएगा। डालसा सचिव ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं कोई वृद्ध, असहाय या बेसुध अवस्था में मिले, तो तुरंत 15100 हेल्पलाइन पर सूचना दें या जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची कार्यालय में संपर्क करें।