Advertisements
Spread the love

घाटशिला  : मऊभंडार के बी-ब्लॉक में महावीर क्लब लगाया फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप…

दीपक नाग …✍️

Advertisements

बी-ब्लॉक महावीर क्लब मऊभण्डार में फ्री मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप में लगभग 200 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दी गई जरूरी चिकित्सकीय परामर्श, उपलब्ध कराई गई दवाई।

० राय कमला मेडिकल स्टोर घाटशिला एवं स्पंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में हुआ कैंप ।

घाटशिला।बी-ब्लॉक महावीर क्लब मऊभंडार कि ओर से राय कमला मेडिकल स्टोर घाटशिला एवं स्पंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जमशेदपुर के सहयोग से रविवार को एकदिवसीय फ्री मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित कि गई। इस दौरान करीब 200 मरीजों कि स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दी गई तथा निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में फ्री पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी), अल्ट्रासाउंड, शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और वजन कि निःशुल्क जांच कि गई। शिविर का उदघाटन फीता काटकर किया गया।
घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन पर ख़ुशी का इजहार करते हुए बधाई दिया। कहा कि महावीर क्लब ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया है जिसका उपयोग स्थानीय लोग बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हासिल करने के लिए कर रहे है। यह सराहनीय है। घाटशिला में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कि दृष्टि से यह महत्वपूर्ण कदम है।जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आज झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा राज्यभर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कि दिशा में प्रयास किए जा रहे है। महावीर क्लब कि ओर से मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप आयोजित करना प्रशंसनीय है जिसका लाभ सभी वर्ग और समाज को मिल रहा है। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप कि प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ पहुंचता है। गौरीकुंज उन्नयन समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि क्लब कि ओर से प्रत्येक वर्ष इस तरह की शिविर आयोजित की जाती है जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होते है। महावीर क्लब के संरक्षक काल्टू चक्रवर्ती ने भी कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच ज़ब स्वास्थ्य सुविधा आम लोगों कि पहुंच से दूर होते जा रहा है तब ऐसे फ्री कैंप का आयोजन होना लोगों के लिए काफ़ी फायदेमंद साबित होते है। इस मौके पर क्लब के संरक्षक अरुण सिंह, राय कमला मेडिकल स्टोर संचालक अमित राय, पंसस विजय पांडेय, मुखिया शांखी हांसदा, उप मुखिया रुपेश दूबे, जमशेदपुर के उप प्रमुख शिव हांसदा, भाजपा जिला मंत्री राहुल पांडेय, सिद्धार्थ राय, नवल सिंह, नवनीत लाल पटेल, शक्ति प्रसाद धल, एस राजन, राकेश दूबे, धर्मेंद्र सिंह, मुनिब शर्मा, रविशंकर राय, रवि प्रकाश सिंह, ईश्वर छेत्री, हरेकृष्ण पातर, प्रदीप सिंह तोमर, विद्यासागर पातर, सपन देव, निलांबर तिवारी, चंदूलाल, कौशिक कुमार, हिमालय बागती, मंटू जेना, अशोक चौधरी, भीष्म रेवानी, कमरुल हसन, महेंद्र शर्मा, गौतम जेना, सुखलाल हांसदा समेत बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित थे। फ्री मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का संचालन उप मुखिया रुपेश दूबे ने किया।

घाटशिला में जल्द शुरु होगा स्पंद हॉस्पिटल का ओपीडी-डॉ राम कुमार

स्पंद मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जमशेदपुर के एमडी डॉ राम कुमार ने महावीर क्लब के प्रयास कि सराहना करते हुए कहा कि स्पंद हॉस्पिटल हमेशा से ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए तत्पर रहती है। स्पंद हॉस्पिटल जल्द ही घाटशिला में भी अपना ओपीडी स्थापित करेगी जहां समय-समय पर वे अपने टीम के साथ सेवा देने पहुंचेंगे।

० तापस चटर्जी ने महावीर क्लब को मोमेंटो किया भेंट, दी शुभकामनाएं ।

गौरीकुंज उन्नयन समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने फ्री मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन करने पर महावीर क्लब मऊभंडार को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। तापस चटर्जी ने क्लब के सदस्यों को बंगला के महान साहित्यकार विभूति भूषण बंदोपाध्याय की तस्वीर मोमेंटो स्वरूप भेंट किया।

You missed