Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत चुनाव में युवा जोश, कम उम्र के प्रत्याशियों ने बढ़ाया सियासी पारा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाने लगा है. इस दौरान प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन होने के बाद प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज हो गया है. इस बार का नगर पंचायत चुनाव कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें युवाओं की भागीदारी देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में युवा प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनाव में नयापन, नया जोश और नई सोच दिखाई देने की उम्मीद जताई जा रही है. सबसे कम उम्र के प्रत्याशियों की बात करें तो वार्ड संख्या 02 से 24 वर्षीय शुभम दास और 29 वर्षीय सत्यजीत दास चुनावी मैदान में सबका ध्यान खींच रहे हैं. वहीं वार्ड 05 से 24 वर्षीय दीपेश पोलाई भी सबसे युवा प्रत्याशियों में शामिल हैं. इसके अलावा 30 वर्षीय सोनू बेहरा वार्ड 06 से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. युवाओं ने राजनीति को माना सेवा का जरिया युवा प्रत्याशियों का कहना है कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं और अपने वार्ड की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए मैदान में उतरे हैं. राजनीति में युवाओं की बढ़ती भागीदारी से स्थानीय मुद्दों को लेकर नई बहस और दृष्टिकोण सामने आने की संभावना है. रोजगार, शिक्षा, डिजिटल सुविधाएं, स्वच्छता, खेल मैदान, स्ट्रीट लाइट, सड़क और पारदर्शी प्रशासन जैसे विषय इस बार के चुनाव में प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं. युवा प्रत्याशी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं.

Advertisements

You missed