Spread the love

चाकुलिया: नागानल कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी शिलावती टुडू ने चलाया जनसंपर्क अभियान, बदलाव का किया आह्वान

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित नागानल कॉलोनी में निर्दलीय प्रत्याशी शिलावती टुडू ने बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और आगामी चुनाव में समर्थन देने की अपील की. इस दौरान जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा, जिनमें सड़क, स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रमुख रहीं. शिलावती टुडू ने जनता को भरोसा दिलाया कि चुने जाने पर वे पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगी. साथ ही उन्होंने मतदाताओं से बदलाव के लिए एकजुट होने का आग्रह करते हुए कहा कि नगर पंचायत में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है. जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें स्थानीय नागरिकों का अच्छा समर्थन और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली.

Advertisements
Advertisements

इस मौके पर सहदेव मुर्मू, विजय मुंडा, बोरेन मुंडा, लक्ष्मी महतो, सुमित्रा मंडी, मनीषा मुर्मू आदि उपस्थित थे.

You missed