Advertisements
Spread the love

एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।

Advertisements

 

दुमका संवाददाता -मौसम गुप्ता

दुमका : भारतीय जनता पार्टी दुमका जिलाध्यक्ष श्री रूपेश मंडल की अध्यक्षता में बुधवार को भाजपा कार्यालय,भागलपुर रोड में एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों, त्याग और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय अभयकांत प्रसाद जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद आज भी भारतीय राजनीति की आत्मा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति उन्हीं के सिद्धांतों से प्रेरित है,जो अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अनुज आर्या जी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उनके विचार आज के राजनीतिक परिदृश्य में और भी प्रासंगिक हो गए हैं।

कार्यक्रम में गोड्डा के पूर्व विधायक सह दुमका नगर निकाय प्रभारी अमित मंडल जी तथा नाला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी माधवचंद्र महतो जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए पंडित जी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं।

मंच संचालन मार्शल ऋषिराज टुडू ने प्रभावी ढंग से किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन बबलू मंडल ने किया।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह बिट्टू,मार्शल ऋषिराज टुडू,बबलू मंडल,पंकज वर्मा,नवल किस्कू,ओम केसरी,बीरेंद्र मरांडी,अशोक शर्मा,चार्ल्स हांसदा,सुभाष यादव, रामकृष्ण हेंब्रम,कुश कुमार,प्रवेश यादव,मनीष कुमार,दिनेश सिंह,रवींद्र कुमार,विनोद यादव मौजूद रहे ।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित