Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: आयुष विभाग द्वारा सुनसुनिया शिशु मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार रोगों का चिकित्सा हेतु शिविर का किया गया आयोजन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के सुनसुनिया गांव में उपायुक्त के निर्देश अनुसार एवं जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित के देखरेख में ओस्टियो अर्थराइटिस, मांसपेशियां में दर्द ,जोड़ों में दर्द एवं विभिन्न प्रकार रोगों का चिकित्सा हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम आयुष विभाग द्वारा सुनसुनिया शिशु मंदिर परिसर में किया गया. इस शिविर में 206 रोगियों का जांच कर निशुल्क दवा वितरण की गई. शिविर में डॉ जगमोहन महतो, डॉ रणधीर कुमार, मुखिया आलोबती बस्के, वार्ड मेंबर लतिका महतो, सहीया बिनती हेंब्रम, अंजलि सोरेन, मामनि सिंह सरदार, मथुरा सेठ, योग शिक्षक असीम पाल, समाजसेवी जितेंद्र नाथ महतो, लक्ष्मी नारायण दास आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed