Advertisements
Spread the love

चाकुलिया में बदलाव की लहर: निर्दलीय उम्मीदवार शिलावती टुडू का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान तेज

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के दिघी गांव के साथ साथ नालाडीह, बाड़ेडीह, उलडीह निर्दलीय उम्मीदवार शिलावती टुडू ने जोरदार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया.

 

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भारी जनसमर्थन प्रदान किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि वे क्षेत्र में विकास, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की उम्मीद के साथ बदलाव चाहते हैं.

इस अभियान में लक्ष्मी महतो, सुजाता हांसदा, सुमित्रा मुर्मू, सबिता बेसरा, ऊषा माझी, मनीषा मुर्मू सहित कई महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही. सभी ने एकजुट होकर क्षेत्र में परिवर्तन और विकास का संदेश घर-घर तक पहुंचाया.

शिलावती टुडू ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. चाकुलिया में समग्र विकास और स्वच्छ प्रशासन मेरी प्राथमिकता होगी.

You missed