Advertisements
Spread the love

पीएलवी ने दी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी, डायन-बिसाही, बाल श्रम एवं बाल विवाह पर किया फोकस

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

रांची । डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम को जारी रखते हुए ईटकी प्रखंड के रानीखटंगा गांव में “विधिक सेवा आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी शंकर साहू, सोनु कुमार साहू, अजय कुमार गोप, मासूम राजा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
शंकर साहू ने आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में यदि कोई वाद लंबित है, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन उसका निबटारा कराया जा सकता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक व पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग से जुड़े मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से जुड़े मामले सहित भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल एवं अन्य मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।इसके बाद सोनु कुमार साहू एवं अजय कुमार गोप ने बाल विवाह, डायन-बिसाही, बाल श्रम एवं नशा उन्मूलन पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा से बचकर अपने भविष्य को संवारने में समय लगाना चाहिए।
मासूम राजा ने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है और इसमें सजा का भी प्रावधान है। किसी भी महिला या पुरुष को डायन-बिसाही कहकर संबोधित करना भी अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने थाना में नए पीएलवी की नियुक्ति के कार्य तथा नालसा के टोल फ्री नंबर की जानकारी भी दी। अंत में पीएलवी ने घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को जाना और उनके समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में आवेदन देने की सलाह दी।

You missed