
चाकुलिया: मां तारा मंदिर में विधायक समीर मोहंती ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के बीच किया महाप्रसाद वितरण
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित मां तारा मंदिर में शास्त्री संघ क्लब के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव रविवार को महाप्रसाद के साथ समापन हुआ. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती तारा मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की. इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया. इस दौरान विधायक मोहंती ने मां तारा से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे तथा सभी श्रद्धालुओं को स्वस्थ और मंगलमय जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो. उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास ही उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है.

इस मौके पर झामुमो नेता सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी, सचिव बलराम महतो, गोपन परिहारी, गौतम दास, मिथुन कर, देवाशीष दास, गणेश दत्त, शंकर दास, बबलू हेंब्रम, मनोरंजन गोप, अशोक बारीक, दिनेश बारीक, शंभू दत्त, भूषण बारीक आदि उपस्थित थे.
Related posts:

