
सरहुल, ईद और रामनवमी को लेकर अनुमंडल में शांति समिति की बैठक संपन्न,


अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने सभी अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि लाउडस्पीक
र और सोशल मीडिया पर अफवाह वालों पर कार्रवाई की जाएगी ,आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील
सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल अनुमंडल परिसर में आगामी सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने की । बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य तथा स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा। सदस्यों ने पर्व-त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि प्रशासन समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर सके।
उन्होंने आश्वस्त किया कि पर्व-त्योहार के दौरान प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की विशेष नजर रहेगी, सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे व चारों थाना प्रभारी । बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया।

