Spread the love

चाकुलिया: हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुईं चन्दना मुर्मू, क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखण्ड अंतर्गत सिमदी पंचायत के कुम्हारीशोल गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी सह भाजपा नेत्री चन्दना मुर्मू शामिल हुईं. इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की.

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद भी किया और सामाजिक एकता तथा आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया. हरिनाम संकीर्तन में स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा.

श्रीमती मुर्मू ने कहा इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि समाज में एकजुटता भी मजबूत होती है.

You missed