Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड के घरों में “RFID” लगाने का कार्य शुरु

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 12 वॉर्ड के प्रत्येक घर-घर में कचड़ा उठाव सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक घर में आरएफआईडी लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इसका उद्देश्य घर-घर कचड़ा उठाव में होने वाली समस्या का निदान करने के साथ-साथ कचड़ा उठवा से संबंधित एजेंसी के द्वारा किए जा रहे कार्य की निगरानी करना भी है. इस क्रम में नगर पंचायत की टीम के द्वारा स्वछता के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी कार्य किया जाएगा.

Advertisements

 

इस दौरान पॉयनियर कंपनी के अभिषेक प्रसाद, कर्ण कुमार, संजीव कुमार यादव, पंकज कुमार द्वारा पहले दिन वार्ड संख्या 01, 05 ओर 10 में आरएफआईडी लगाने का कार्य किया गया है. इस उपकरण को लगाने के लिए प्रत्येक घर-घर जा कर नाम और मोबाइल नंबर के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया जाता है.

You missed