Advertisements
Spread the love

शौच के लिए निकली युवती लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Arjun Kumar….✍️

नामकुम (राँची) । नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार कुम्हार टोली में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता करमा महतो ने स्थानीय थाना में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई है। पिता के अनुसार उनकी 19 वर्षीय बेटी पुष्पा कुमारी 6 मार्च को शाम 7 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। जिसके बाद रात करीब 9 बजे संदीप नामक एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह उनकी बेटी को लेकर जा रहा है और अब वे उसे भूल जाएं। संदीप ने कहा अब तुम अपनी बेटी को भूल जाओ, तुम्हारी बेटी मेरे पास है। अब तुम मेरे और अपनी बेटी के बारे में कुछ भी नहीं जान पाओंगे। तुम्हें जो करना है कर लो। इधर युवती के पिता ने आशंका जताई है कि अपहरणकर्ता ने उनकी बेटी की हत्या कर दी होगी। नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि आवेदन पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

You missed