Advertisements
Spread the love

  कालीभक्त जगन्नाथ पालित अब नहीं रहे

Advertisements

पोटका संवाददाता -अभिजीत सेन

हाता स्थित चापिडीह निवासी कालीभक्त जगन्नाथ पालित अब हमारे बीच नहीं रहे. वे बिगत 21 मार्च 2026 को संध्या 6.30 बजे जमशेदपुर के एमजीएम हॉस्पिटल में अंतिम स्वांस ली। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जगन्नाथ पालित 74 वर्ष के थे, वे एकनिष्ठ काली भक्त थे। जगन्नाथ पालित ने माताजी आश्रम हाता के द्वितीय माताजी महा साधिका रानूमा से मन्त्र दीक्षा ली थी. वे रामकृष्ण परम हंस देव, सारदा माँ, स्वामी विवेकानंद और माँ काली को बहुत मानते थे। स्वर्गीय पालित हाता काली पूजा कमिटी के संस्थापक सदस्य थे ओर हाता में उन्होंने प्रथम कालिपूजा का शुरूआत की थी। बाद में उन्होंने अपने बास भवन चापिडीह में माँ काली की पूजा शुरू की। उनकी आकस्मिक निधन से पुरे क्षेत्र के लोग दुःख प्रकट की है. उनकी निधन से माताजी आश्रम परिवार ने भी गहरा शोक प्रकट की है तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए माँ काली से प्रार्थना करते हुए उनके शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति समवेदना प्रकट की है।

You missed