
विश्व जल दिवस पर डालसा की पहल, गम्हरिया के बड़ामारी में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
गम्हरिया : विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) सरायकेला-खरसावां द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डालसा सचिव तौसीफ़ मेराज के निर्देशानुसार गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह पंचायत अंतर्गत गाँव बड़ामारी बाड़ेगोड़ा (नूतनडीह) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल के दुरुपयोग को रोकने तथा वर्षा जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को बताया गया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों से जल संकट को कम किया जा सकता है।
इसके अलावा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की भूमिका और कार्यों की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों से यह भी जाना गया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें सही तरीके से मिल रहा है या नहीं।
कार्यक्रम में दी गई प्रमुख जानकारी:
निःशुल्क कानूनी सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 15100
चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098
पुलिस आपातकालीन नंबर 112
साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930
पालन-पोषण योजना सहित अन्य सरकारी योजनाएं
कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर (PLV) संजीब कुमार महतो, अमन महतो एवं अरुण कुमार महतो उपस्थित रहे और ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया।
इस जागरूकता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के साथ-साथ उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया गया।

