Advertisements
Spread the love

झारखंड क्रांति सेना के नई केंद्रीय अध्यक्ष और नए कार्य समिति का गठन किया गया।

Advertisements

दुमका संवाददाता -मौसम गुप्ता

दुमका : मंगलवार को झारखंड क्रांति सेना के नई केंद्रीय अध्यक्ष और नए कार्य समिति का गठन दुमका परिसदन में बैठक कर किया गया। संगठन ने सर्वसम्मति से नए केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में डोनाल्ड हेंब्रम का चयन किया गया। केंद्रीय कार्य समिति में सचिव राजू हांसदा, कोषाध्यक्ष डेविड हेंब्रम और मीडिया प्रभारी अमित मुर्मू और मोहम्मद आसिफ को चुना गया। नवनियुक्त केंद्र अध्यक्ष को भूतपूर्व अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर पद की शपथ दिलवाई गई। मौके पर नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारी को भी ससम्मान पद की शपथ दिलवाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र अध्यक्ष डोनाल्ड हेंब्रम ने कहा कि झारखंड क्रांति सेना संगठन झारखंड में जन जन की आवाज बनने का काम करेंगी। झारखंड के सभी ज्वलंत और मूलभूत मुद्दे और विषयों पर जोरदार तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगी। इन्होंने संगठन के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया किया कि इस संगठन को आने वाले समय में जन-जन का संगठन बनाना है। मौके पर बाकी चयनित पदाधिकारी ने भी बारी-बारी से अपनी बातों कोरखा। इस बैठक में भूतपूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अमर मरांडी,पूर्व महासचिव राजीव बास्की और निखिल मुर्मू, बाकी सदस्य लवकिशोर,राली, बहादुर मुर्मू,रवि मरांडी,फ्रांसिस मुर्मू,होपोन्टा मुर्मू,शुभम कुमार,प्रेम किस्कु,मिथुन बेसरा,अर्जुन मरांडी,सोनू कुमार,अरविंद,रोनाल्ड, बीरेंद्र आदि सदस्य मौजूद थें।

You missed