
चाकुलिया: स्टील फैक्ट्री में परिसर में 26वाँ श्याम महोत्सव 28 को, तैयारियां जोरो पर
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित स्टील फैक्ट्री परिसर में श्री श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वाधान में 26वें श्याम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर श्री श्याम युवा सत्संग समिति की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. समिति के सदस्यों द्वारा आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं. समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 27 मार्च (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम पाठवाचक आकाश द्वारा पाठ किया जाएगा. वहीं 28 मार्च (शनिवार) की सुबह 7 बजे नया बाजार गोशाला से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी. इसके बाद संध्या 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. भजन संध्या में भजन गायक गोविंद धामानी, मनोज वर्मा, प्रेम सोनी, माही गर्ग और अमित शर्मा अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे. श्याम महोत्सव के दौरान शीश की दानी, अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार और छप्पन भोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा.

इस मौके पर इस मौके पर दीपक अग्रवाल (गिल्लू), विकाश लोधा, नीरज केडिय़ा, अनूप अग्रवाल, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, बसंत अग्रवाल, विनय रूंगटा आदि उपस्थित थे.

