Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: मनरेगा कर्मियों की सेवा सुरक्षा व नियमितीकरण को लेकर विधायक समीर मोहंती से मिले प्रतिनिधि

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों के प्रतिनिधिमंडल ने बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती से मुलाकात कर मनरेगा कर्मियों की सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण तथा लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. इस प्रतिनिधिमंडल में सरायकेला जिला अध्यक्ष शंकर सतपति, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष शंभू गोप, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुरई हेंब्रम, जिला सचिव अनूप पांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास महतो, जिला कोषाध्यक्ष महावीर सीट, बहरागोड़ा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार शाहा, चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष समीर बेरा, गुड़ाबांदा प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार पाल सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे. इस दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि लंबे समय से कार्यरत मनरेगा कर्मी सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण एवं अन्य मूलभूत मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. इस संबंध में उन्होंने विधायक से पहल करने की मांग की. विधायक समीर मोहंती ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मनरेगा कर्मियों के स्थायीकरण एवं अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक पहल की जाएगी. उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों का योगदान ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण है और उनके हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी.

Advertisements