Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: 36 घंटा का निर्जला व्रत उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा हुआ चैती छठ महापर्व

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
लोक आस्था और सू्र्य उपासना के महापर्व चैती छठ बुधवार को सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन हुआ. इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत भी संपन्न हुआ. पारंपरिक रीति रिवाज के साथ छठव्रती भगवान भास्कर को अघ्र्य देने छठ घाट तालाब पहुंचे थे. इस दौरान चारों तरफ हर छठी मैया की मधुर गीत सुनाई दे रही थी.

Advertisements

 

 

बुधवार की सुबह व्रती महिलाओं ने जल में डुबकी लगाकर सूर्य देव को अर्घ दिया. सूर्य देव से महिलाएं ने संतान की दीर्घायु, पारिवार की सुख-समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की. घाटों पर छठी मइया की गीतों के बीच श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा.

You missed