Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: श्याम महोत्सव के अवसर पर श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में गाजे बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया: श्याम युवा सत्संग समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय श्याम महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को नया बाजार स्थित गोशाला परिसर से गाजे बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई. गौशाला से निकली निशान यात्रा मुख्य पथ होते हुए पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पहुंचकर वापस निशान यात्रा श्याम वाटिका पहुंचकर समाप्त हुआ.

Advertisements


निशाना यात्रा में शामिल लोग श्याम भजन पर नाचते झूमते रहे और महिलाएं अपने अपने हाथों में निशान लेकर परिभ्रमण किया. निशान यात्रा में शामिल महिला और पुरूष श्याम बाबा के जयकारा लगा रहे थे. श्याम बाबा के जयकारा से पूरा चाकुलिया गूंज उठा. निशाना यात्रा में समिति द्वारा बनाएं गये श्याम बाबा का दरबार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा. निशान यात्रा के अवसर पर स्थानीय समाजसेवीयों द्वारा जगह जगह पर स्टॉल लगाकर शीतल पेय और पानी की व्यवस्था की गयी थी. निशान यात्रा के साथ साथ विधि व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस प्रशासन तैनात रही.

वहीं श्याम महोत्सव के अवसर पर समिति द्वारा श्याम वाटिका प्रांगन में भव्य श्याम बाबा के दरवार बनाएं गये है जिसमें देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा. इस भजन संध्या में भजन गायक गोविंद धामानी, मनोज वर्मा, प्रेम सोनी, माही गर्ग और चाकुलिया के अमित शर्मा अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे. श्याम महोत्सव के दौरान शीश की दानी, अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार और छप्पन भोग विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा.

इस मौके पर भरत झुनझुनवाला, मुरारी लाल शर्मा, विकास लोधा, आलोक लोधा, आनंद शर्मा, अमित भारतीय, उमंग शर्मा, नीरज केरिया, आनंद सेकसेरिया, माधव झुनझुनवाला, विकास लोधा, सुभाष लोधा, दीपक अग्रवाल, मनोज शर्मा, आलोक अग्रवाल, विनय रूंगटा, संजय लोधा, पंकज अग्रवाल, गिल्लू अग्रवाल, मुन्ना केरिया, नवीन केरिया, अभिनाश सुरेखा, गौतम शर्मा, विशाल शर्मा, गौरभ शर्मा आदि उपस्थित थे.

You missed