
पटमदा : पटमदा में बराभूम दर्पण के 5वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह
∆ विभिन्न क्षेत्रों की ढाई दर्जन प्रतिभाएं सम्मानित

पटमदा प्रखंड के लावा पंचायत मंडप में सोमवार को राढ़ बांग्ला न्यूज पोर्टल “बराभूम दर्पण” के 5वें स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, कला-संस्कृति, स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े पटमदा व बोड़ाम क्षेत्र के करीब ढाई दर्जन लोगों को अतिथियों के हाथों पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो ने पोर्टल की द्विभाषीय (हिन्दी-बांग्ला) पत्रकारिता की सराहना करते हुए ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता बताई। विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद हिरण्मय दास, पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता एवं विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने पोर्टल की त्वरित, जमीनी व जनहितकारी खबरों की प्रशंसा की। गिरिजा प्रसाद मिश्रा ने इसे निष्पक्ष व पारदर्शी पत्रकारिता का उदाहरण बताया, जबकि हाराधन महतो ने शिक्षा से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देने की सराहना की। विनय प्रमाणिक ने पोर्टल की पांच वर्ष की यात्रा को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर मृत्युंजय महतो, जगदीश प्रसाद मंडल, संतोष कुमार सिंह, दिनेश कुमार किनू, गोपाल गोराई, विश्वनाथ महतो, दिलीप चंद्र पोद्दार, प्रबोध कुमार महतो, पंचानन महतो, ज्योतिंद्र नाथ महतो, निताई चंद्र गोराई, हिमांशु कुंभकार, नंद रजक सहित छऊ कलाकार भीष्मदेव महतो, उत्तम कुमार महतो, सुनील महतो, विजय टुडू, शैलेन्द्र महतो, लालमोहन सिंह, प्रदीप कुमार पैड़ा, मनोज महतो, नकुल महतो एवं देवेंद्र कुंभकार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नंद रजक ने किया। स्वागत भाषण विनय प्रमाणिक एवं धन्यवाद ज्ञापन कल्याण कुमार गोराई द्वारा किया गया।
